फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 28 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के छावनी स्थित ईदगाह, शहर की जामा मस्जिद और औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद सहित आसपास की मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं।
छावनी स्थित ईदगाह में मौलाना मुजम्मिल की मौजूदगी में नमाज अदा की गई। शहर की जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में भी अकीदतमंदों ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद बाजोर, शाकिर अली, ब्लॉक कांग्रेस नेता मदन लाल सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने लोगों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
ईद उल अजहा के मौके पर नमाज के बाद कुर्बानियों का सिलसिला भी शुरू हुआ। त्योहार को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल देखा गया।
वही सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन भी अलर्ट रहा। इस दौरान एसआई विद्याधर शर्मा, एसआई वीरेंद्र सिंह सहित पुलिस बल तैनात रहा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment