कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा : डीके शिवकुमार बनेंगे नए मुख्यमंत्री, सिद्धारमैया ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का जताया आभार

फोटो  : फाइल फोटो 

बेंगलुरु, 28 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सेक्रेटरी को इस्तीफा सौंपा है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत पारिवारिक कारणों के चलते बेंगलुरु से बाहर हैं। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद थे।

सिद्धारमैया ने कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत, फ़िलहाल राज्य से बाहर हैं, वे आज रात लौट रहे हैं।

Image

सिद्धारमैया ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा - मैंने अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल कार्यालय को सौंप दिया है। राज्यपाल यहाँ नहीं हैं; वे आज रात लौट रहे हैं। इसलिए, मैंने इस्तीफ़ा उनके कार्यालय में जमा कर दिया।

सिद्धारमैया ने कहा कि हाई कमान के पहले ही इस्तीफ़ा देने के लिए कहने के बाद, मैंने आज अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब राज्यपाल आएंगे, तो वे इसे स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि यह संविधान के अनुसार ही किया जाना है हमारे पास पूर्ण बहुमत है। इसलिए, यह संवैधानिक है कि मुख्यमंत्री को (सरकार बनाने की) अनुमति दी जाए मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया

इससे पहले दिन में सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी। जिसमें उन्होंने सभी मंत्रियों को अपने फैसले के बारे में जानकारी दी।

शिवकुमार पैर छुए :-

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, इसके बाद सीएम ने उन्हें गले लगा लिया। कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि मीटिंग में डीके शिवकुमार के नाम पर मुहर लगी। वह अगले सीएम होंगे।

खबर अपडेट होगी

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit