फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 28 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना शहर में चौरो के हौंसले बुलंद नजर आ रहे है । देर रात को चोरों ने शहर के कमला मोदी मार्केट के बेसमेंट में बनी दुकान का ताला तोडने की कोशिश। हालंकि चोर ताला तोड़ने में सफल नहीं हो पाए, जिससे एक बड़ी चोरी की वारदात टल गई।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात को एक एक बदमाश कमला मोदी मार्केट में दाखिल हुआ। बदमाश की पीठ पर एक बैग पर टंगा हुआ था। बदमाश बेसमेंट में स्थित दुकान के शटर के पास पहुँचता है और फिर इधर उधर नजर दौड़ता है । फिर उसने ताले को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका और मौके से फरार हो गया।
घटना के बारे में पता तब चला जब सुबह दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा, तो उसने ताले में छेड़छाड़ के निशान देखे। संदेह होने पर उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक युवक दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास करता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी :-
दुकानदार ने तुरंत कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस गश्त पर उठे सवाल :-
इस घटना के बाद शहर में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment