फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 29 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार देर रात को मौसम ने अचानक करवट ली। रात करीब पौने 11 बजे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला । पहले धूलभरी आंधी का दौर शुरू हुआ । करीब 10 मिनट बाद आंधी के साथ बारिश शुरू हुई ।
नीमकाथाना शहर सहित ग्रामीणों इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई । कई इलाकों में चने के आकार के ओले भी गिरे। बारिश और ओलावृष्टि से नीमकाथाना शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में रात के तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश होने से आज के दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है ।
पारा 44 डिग्री पार :-
इससे पहले गुरुवार दिन में पारा 44 डिग्री को पार गया । झुलसाने वाली गर्मी इ वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था । इसके बाद शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिला। धूलभरी आंधी चलनी शुई हुई । वही देर रात को बारिश भी हुई ।
बारिश के दौरान बिजली की तेज गर्जना और हवाएं चलीं, जिससे देर रात तक मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, तेज आंधी के कारण कई इलाकों में पेड़ पौधे और बिजली के पोल उखड गये , जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई । इस कारण देर रात तक बिजली गुल रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों को गर्मी से मिली राहत:-
नौतपा के कारण दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। सामान्य दिनों की तुलना में रातें भी अधिक गर्म हो रही हैं। ऐसे में दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को देर रा त के इस मौसम परिवर्तन से कुछ क्षणिक राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने और लू से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment