फोटो : फाइल फोटो
पाली , 29 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पाली में देर रात को एक ट्रेलर चालक ने आरटीओ के गार्ड को कुचल दिया। हादसे में गार्ड रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
जानकारी के अनुसार घटना पाली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर जाडन टोल प्लाजा के पास रात करीब 1:00 बजे की है। जब प्रादेशिक परिवहन निरीक्षक के साथ टीम देर रात वाहनों की चैकिंग कर रही थी। तभी ट्रेलर चालक ने गार्ड रामलाल मेघवाल को कुचल दिया।
हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से गार्ड को बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने आरटीओ गार्ड को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना भिजवाई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल :-
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिटायर सैनिक रामलाल करीब आठ साल से पाली के आरटीओ ऑफिस में संविदा पर गार्ड के रूप में कार्यरत थे। गार्ड का कुचला शव देखकर परिवहन निरीक्षक शंभूलाल की तबीयत खराब हो गई। उनका अस्पताल में उपचार जारी है।
रिटायर सैनिक थे रामलाल:-
रामलाल रिटायर सैनिक थे। करीब आठ वर्षों से आरटीओ ऑफिस पाली में संविदा पर गार्ड के रूप में कार्यरत थे।
पकड़ा गया ट्रेलर चालक :-
गार्ड को कुचलने के बाद चालक ट्रेलर सहित मौके से भाग छूटा। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह नाकेबंदी करवाई। पुलिस ने ट्रेलर चालक को सोजत में दबोच लिया। इसके बाद उसे थाने लाया गया, जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस ने ट्रेलर को थाने में खड़ा करवा दिया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment