फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 29 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के पाठ्यक्रम अनुसार जिले की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडी माधोपुरा में आयोजित 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर के तहत शिविरार्थियों द्वारा जीणमाता एवं हर्ष पर्वत क्षेत्र का शैक्षणिक एवं समाज सेवा भ्रमण किया गया।
शिविराधिपति एवं प्रधानाचार्या पूनम मील के सानिध्य तथा शिविर संचालक किशनलाल सियाक के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ अध्यापक दिलीप कुमार रणवां के सहयोग से आयोजित इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया।
हर्ष पर्वत स्थित हर्षनाथ मंदिर परिसर में शिविरार्थियों द्वारा पॉलीथिन उन्मूलन अभियान चलाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने राजकीय संग्रहालय सीकर का भ्रमण कर राजस्थानी संस्कृति, सभ्यता, ऐतिहासिक धरोहरों, मंदिरों, प्राचीन हथियारों एवं सुरक्षा कवचों की जानकारी प्राप्त की।
शिविरार्थियों ने राजकीय वन पौधशाला सीकर का अवलोकन करते हुए विभिन्न प्रकार के पौधों की तैयार करने की प्रक्रिया, व्हाइट हाउस एवं ग्रीन हाउस की भूमिका को समझा। साथ ही मारू पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधों, हेज एवं मॉडल्स का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। बड़ा तालाब की नक्काशी एवं वर्तमान स्थिति का भी विद्यार्थियों द्वारा अध्ययन किया गया।
शिविर के कार्यों एवं गतिविधियों की अभिभावकों, ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस दौरान ममता गुर्जर, महिमा, मीनाक्षी, भावना, निकिता गढ़वाल, सीमा, शर्मिला, सोनम, लोकेश, बीरबल, राकेश, राजेश, सचिन, हंसराज, अरनव, अनिल कुमार, दीपक एवं नितिन सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment