फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी , 29 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
खेतड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि और नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ।
पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आमजन, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और बेरोजगार युवा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रभारी प्रवीण जाखड़, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष रामअवतार सैनी, नगर अध्यक्ष निकेश पारीक, गोकुलचंद सैनी, उपाध्यक्ष हजारीलाल सैनी, अर्जून लाल सैनी, बजरंग लाल, रामजीलाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment