वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में तेज हवाओ के साथ बारिश : तेज अंधड़ से उखड़े पेड़-पौधे, घरों के सामने भरा पानी, लोगों को हुई परेशानी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 29 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में नौतपा में लगातार दुसरे दिन बारिश हुई । शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा और कई कॉलोनियों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।

शहर के बुगदा क्षेत्र में स्थित अंडरपास में बारिश का पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी ही शहर में निर्माणाधीन सड़क के कारण घरों और दुकानों में पानी जाने से हुई ।

इस अचानक बदले मौसम के कारण एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जलभराव और अव्यवस्थाओं ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कान्हा होटल के पास पानी की निकासी व्यवस्था नही होने से दुकानों और घरों के सामने पानी भर गया । जिससे लोगों का बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया ।

बता दे कि शुक्रवार दोपहर को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला । तेज हवाओं, धूलभरी आंधी और बिजली की गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई। यह दौर रुक रुक कर काफी देर तक चला । हालाँकि बारिश होने से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।

उखड़े पेड़ :-
बारिश से पहले चली तेज धूलभरी आंधी ने शहर में अव्यवस्था फैला दी। दुकानों के बाहर रखा सामान सड़कों पर बिखर गया। SH - 13 खेतड़ी रोड पर आर्या होटल पर पेड़ उखाड़कर सड़क पर आ गए । जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया । हालंकि स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर से पेड़ को सड़क से हटाया।  वही वार्ड 25 में बिजली के तार टूट गये और डीपी गिर गई ।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने और लू से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit