फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 30 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा की ओर से डिस्क पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों की सूची शुक्रवार को जारी की गई है। इसमें सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक और खाटूश्यामजी SHO पवन कुमार चौबे का नाम शामिल है।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दूसरी बार डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही खाटूश्यामजी थाना प्रभारी पवन कुमार चौबे भी दूसरी बार इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित हुए हैं।
बता दे कि पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक और खाटूश्यामजी SHO पवन कुमार चौबे ने इस बार फाल्गुनी मेले के दौरान पहली बार कलर बेस्ड पार्किंग,QR CODE जैसे कई नवाचार किए थे। इसकी वजह से मेले के दौरान किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं हुई। इसके अलावा मासिक मेलों के दौरान भी भीड़ का दबाव होने पर तुरंत भीड़ के हिसाब से एक्शन प्लान तैयार करके लागू किया गया।
पुलिस मुख्यालय की इस घोषणा के बाद सीकर पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। जिले के अधिकारियों एवं जवानों को मिलने वाला यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट पुलिसिंग और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चयनित अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए इसे पूरे सीकर पुलिस परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment