फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 30 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का आरोप लगाया है । मदन राठौड़ ने बेनीवाल पर युवाओं को पथभ्रष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है ।
बता दे कि भैराना धाम आन्दोलन के दौरान बेनीवाल द्वारा मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट को लेकर दिए गये बयान बाद भाजपा औ आरएलपी में तल्खी बढ़ गई । दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है ।
न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल को लेकर कहा कि हनुमान बेनीवाल युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं, पथभ्रष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। खुद भी नशा करते होंगे और करवाते भी होंगे। ये भी ठीक नहीं है। युवाओं को गलत रास्ता दिखाना जैसे बिजली बिल मत भरो, मीटर बायपास कर लो, ये संदेश देना अच्छा व्यवहार नहीं है। ये अराजकता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। बिजली का कर्मचारी आया तो उसको पीटो। ऐसा कोई राजनेता बोल सकता है क्या? राजनीति में आदर्श व्यवहार चाहिए। बहुत गलत बात है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment