फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 30 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना की ग्राम पंचायत नरसिंहपुरी में बिजली - पानी, नरेगा सहित मूलभूत समस्याओं को ग्रामीणों का आक्रोश फुट पड़ा । सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पूर्व सरपंच कॉमरेड गोपाल सैनीके नेतृत्व में ग्राम पंचायत नरसिंहपुरी मुख्यालय पर इक्कठे होकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी व प्रशासक को ज्ञापन दिया गया।
कॉमरेड गोपाल सैनी पूर्व सरपंच नरसिंहपुरी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी का भयंकर समय चल रहा है और ग्राम पंचायत नरसिंहपुरी के गांव ढाणियों में ट्यूबवेल खराब पड़े हैं । जल जीवन मिशन योजना में लाइनों को ट्यूबवेल से नहीं जोड़ा गया । पाईप लाइन के नाम सड़कों को तोड़ दिया । जिसके बाद कोई मरम्मत नहीं की गई । इसके साथ ही नरेगा कार्य बंद पड़े हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत प्रशासन कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ है। हम सब लोगों को हमारे अधिकारों समस्याओं को लेकर लड़ना होगा। तभी इनकी कुंभकरण की नींद जागेगी । भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार नरेगा की जगह जी राम जी योजना लाकर नरेगा रोजगार बन्द करना चाहती है । हम सबको नरेगा को बचाने को लेकर आंदोलन को मजबूत करना होगा ।
एस एफ आई जिला महासचिव विक्रम यादव ने भाजपा भजन लाल सरकार को निकम्मी सरकार बताते हुए कहा कि इस सरकार को किसान मजदूर की कोई चिंता नहीं है । ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी व प्रशासक को मूलभूत समस्याओं को लेकर खूब खरी खोटी सुनाई ।
धरने विरोध प्रदर्शन में कॉमरेड गोपाल सैनी पूर्व सरपंच, एसएफआई जिला महासचिव विक्रम यादव, सुभाष सैनी, धर्मपाल पंच, श्याम लाल सैनी, मोतीराम, जगदीश शर्मा, नरेंद्र सैनी, प्रहलाद सैनी, आची देवी, गीता, श्योपाली, सुनीता, मेवा आदि सैकड़ों महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment