फोटो : फाइल फोटो
बेंगलुरु , 30 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कर्नाटक में डीके शिवकुमार को आज कांग्रेस लेजिस्लेचर पार्टी का नया नेता चुना गया। सिद्धारमैया ने लेजिस्लेचर पार्टी के नए नेता के तौर पर डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। डॉ. जी परमेश्वर ने इसका समर्थन किया। शिवकुमार अब राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे।
कांग्रेस विधायक दल के नए नेता डीके शिवकुमार ने राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की।
कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 3 जून की शाम डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक सीएम के साथ-साथ कैबिनेट भी बदलेगी। मौजूदा कैबिनेट से 10 मंत्री हटाए जा सकते हैं। इसमें सिद्धारमैया और मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे भी शामिल होंगे। वही संतुलन के लिए 4 डिप्टी CM भी बनाए जा सकते हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment