फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 30 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जिससे शहर सहित आसपास के इलाकों में तेज धूलभरी आंधी चलने लगी , कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हुई। जहां एक ओर मौसम में बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, दूसरी ओर तेज अंधड़ ने कई जगहों पर नुकसान भी पहुंचाया।
गांव नापावाली की ढाणी ढाबाला वाला में एक मकान पर लगा टीन शेड तेज हवाओं से उड़कर पड़ोसी के मकान की छत पर जा गिरा। ऐसे ही एक निर्माणाधीन मकान की दीवार भी ढह गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नही हुई ।
तेज अंधड़ की वजह से क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी छोटे-बड़े कई पेड़ धराशाई होकर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई। मावन्डा रोड और गणेश्वर सड़क मार्ग पर पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
विद्युत आपूर्ति रही बाधित :-
इससे पहले शुक्रवार को आई तेज हवाओं के साथ बारिश ने बिजली विभाग को काफी नुकसान पहुंचायां । नगरपालिका क्षेत्र सहित कई स्थानों पर बिजली पोल सहित तार टूटने की घटनाए सामने आई । जिनमे से अधिकांश जगहों पर अभी तक विद्युत सप्लाई शुरू नही हो सकी है । जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।
मौसम में आए अचानक इस बदलाव की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। लगातार पड़ रही गर्मी के बाद आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment