फोटो : फाइल फोटो
कोलकाता , 30 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार शाम को सोनारपुर में हमला किया गया , जिसके बाद उन्हें बेले व्यू हॉस्पिटल ले जाया गया है । वे सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सीएम और TMC चेयरपर्सन ममता बनर्जी भी उनके भतीजे और पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी से हॉस्पिटल में मिलने पहुंची ।
TMC की तरफ से आरोप है कि सोनारपुर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है ।
वे मुझे मारना चाहते :-
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक ने कहा कि देखो उन्होंने मेरे साथ क्या किया है। यह पहले से प्लान था। इलाके में कोई पुलिस नहीं है। वे मुझे मारना चाहते हैं। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।
हमला तय साज़िश :-
सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि सोनापुर में हमारे ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला एक पहले से तय साज़िश है। ये लोग क्या कर रहे थे? पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन क्या कर रहे थे? ये वही अभिषेक हैं, जो कुछ दिन पहले, जब देश को हर देश में MP की टीम भेजने की ज़रूरत थी, हमारे देश के चेहरों में से एक थे.। लोकतंत्र में यह सब ठीक नहीं है। हम, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, इसकी पूरी तरह से निंदा करते हैं और पार्टी इसके खिलाफ़ ज़रूर एक्शन लेगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment