फोटो : फाइल फोटो
डीडवाना- कुचामन, 31 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने के मामले को लेकर अब प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। कुचामन सिटी थानाधिकारी सतपाल सिंह सिहाग को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आईजी राजेंद्र सिंह ने शनिवार देर रात आदेश जारी किए।
इससे पहले डीडवाना-कुचामन एसपी ज्ञानचंद्र यादव और कुचामन तहसीलदार कैलाश ईनाणिया का तबादला किया जा चुका है। इस कार्रवाई को शहरवासी राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं। आने वाले एक-दो दिनों में कुछ और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की संभावना है।
प्यारेलाल शिवरान होंगे जिले के नए एसपी:-
जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव की जगह अब प्यारेलाल शिवरान डीडवाना-कुचामन जिले के नए एसपी होंगे। वर्तमान एसपी ज्ञानचंद्र यादव का तबादला सिविल राइट्स जयपुर कर दिया गया है।
बता दे कि ज्ञानचंद्र यादव ने हाल ही में ही जिले का कार्यभार संभाला था, ऐसे में उनका त्वरित स्थानांतरण चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
दरसल 29 मई को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले को रोककर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे। इसी के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में शिविर में शामिल होने कुचामन आए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने पर आरएलपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर मकराना थाने शिफ्ट किया था। देर रात कार्यकर्ताओं को वापस कुचामन लाकर तहसीलदार कैलाश ईनाणिया के समक्ष पेश किया।
तहसीलदार ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत उनकी जमानत याचिका मंजूर कर उन्हें रिहा कर दिया। लेकिन नावां पुलिस ने सुबह होने से पहले ही आरएलपी के युवा नेताराम निवास पोषक के साथ एक अन्य युवक रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पोषक को नावां पुलिस ने कुछ दिनों पहले जयपुर जाने के दौरान नावां में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के वाहन के आगे आकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment