फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 31 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर जिले में सांड के हमले में ANM और एक युवक की मौत हो गई। पहली घटना नेछवा थाना क्षेत्र के झाड़ाई गांव की है । झाझड़ गांव में शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे ANM मधु जांगिड़ (28) पत्नी अमित जांगिड़ निवासी दीपपुरा चारणान की सांड के हमले में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सांड ने पीछे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मधु अपने पीछे 8 माह के बेटे को छोड़ गई हैं।
वहीं दूसरी घटना सीकर के रानोली कस्बे में शनिवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच हुई। यहां बाणियों की ढाणी निवासी मुकेश वर्मा (35) सांड के हमले का शिकार हो गए। हमले के दौरान सांड का सींग उनके सीने में आर-पार हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों का रविवार सुबह करीब 9:30 से 11 बजे के बीच पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment