वीडियो न्यूज़ : नीमकाथान में पेंशनर्स समाज की मीटिंग : मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाले सदस्यों का किया सम्मान

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 31 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा नीमकाथाना की मासिक मीटिंग का आयोजन रविवार को स्काउट गाइड भवन कार्यालय नीमकाथाना सभा कक्ष में किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी कल्याण प्रसाद मीणा ने की।

बैठक में पेंशनर्स समाज के सदस्यों की समस्याओं पर विचार विमर्श व दिशा निर्देशों से अवगत करवाया गया। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने और  सदस्यों को जोड़ने का आग्रह किया गया।

सम्मान किया :-

बैठक में  मोहनलाल सैनी, प्रहलाद राय वर्मा, सुरेश कुमार गोठवाल, भवानी शंकर शर्मा को अंतरराष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार भूटान में सम्मानित होने पर सभी को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

पेंशनर समाज उप शाखा नीम का थाना के अध्यक्ष आरएस बलवदा ने सभी सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कि पेंशनरों को किसी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा तैयार है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि अपनी समस्याओं को संगठन के सामने रखें ।

बैठक में मोतीलाल वर्मा एवं स्वर्गीय राकेश कुमार शर्मा के पेंशन संबंधी प्रकरणों को स्वीकार कर समाधान के लिए रखा गया । इसके साथ ही स्थाई भवन के मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया गया  ।

इस मौके पर राधेश्याम योगी ,सत्य प्रकाश टेलर, गुलाबचंद सैनी ,जगमाल जी मीणा ,प्रभु दयाल यादव ने अपने विचार रखे  । इस दौरान पेंशनर्स समाज शाखा के 52 सदस्य उपस्थित रहे। 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit