फोटो : फाइल फोटो
जयपुर , 31 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है । गहलोत ने बंगाल में बीजेपी के चुनाव जीतने के बाद से राज्य में गुंडागर्दी का माहौल बनने का आरोप लगाया है ।
गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने कोलकाता जाकर ये बात कही थी कि यदि भाजपा बंगाल में जीत गई तो पूरा देश निराश होगा। हालांकि भाजपा वहां(बंगाल) आई नहीं है बल्कि चुनाव आयोग द्वारा लाई गई है।
गहलोत ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले पर कहा कि यह घटना इसलिए प्रकाश में आई है क्योंकि वे(अभिषेक बनर्जी) TMC के बड़े नेता हैं लेकिन जब से तृणमूल कांग्रेस चुनाव हारी है तब से गुंडागर्दी का माहौल है।
बंगाल में क्या नहीं हो रहा है, इसे पूरा देश देख रहा है... भाजपा के पास तो डबल इंजन है इसलिए जनता को डबल मार पड़ रही है। पूरे देश और युवा पीढ़ी को सोचना चाहिए कि देश किस दिशा में जा रहा है। यदि युवा पीढ़ी आगे नहीं आएगी तो कौन आएगा? युवाओं को विचारधारा की राजनीति में उतरना चाहिए।
बता दे कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार को मारपीट की गई। वे यहां चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment