वंदे गंगा साइकिल रैली का आयोजन : रैली को अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतनलाल स्वामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जल संरक्षण का संदेश दिया

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 31 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, सीकर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रातः वंदे गंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। 

रैली को अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतनलाल स्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का शुभारंभ जिला कलेक्ट्रेट परिसर से बजरंग कांटा तक किया गया।

जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि रैली का उद्देश्य आमजन में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रैली में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल बचाने एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।

प्रतिभागियों ने पानी रो मान राखो, जीवन रो ध्यान राखो", "पेड़ लगाओ, जल बचाओ" एवं "एक पेड़ मां के नाम" जैसे प्रेरक संदेशों के माध्यम से जल संरक्षण का महत्व रेखांकित किया।
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला साक्षरता अधिकारी चंद्र प्रकाश महर्षि, मुकेश कुमार जैमन जिला शिक्षा अधिकारी, मोहित नेहरू युवा केंद्र अधिकारी, ईश्वर सिंह राठौड़ एवं अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit