फोटो : फाइल फोटो
जैसलमेर, 31 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जैसलमेर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में रविवार को अचानक उठे रेत के बवंडर और धूल भरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ उड़ती रेत के कारण दिन में ही अंधेरे जैसी स्थिति बन गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंधी के चलते सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को अपने वाहन धीमी गति से चलाने पड़े। कई स्थानों पर लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।
क्षेत्र में आंधी के कारण घरों, दुकानों और घरों में भी रेत व धूल जमा हो गई। वहीं बुजुर्गों, बच्चों और श्वास संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
रात का पारा गिरा :-
मौसम केन्द्र के अनुसार बीते दो दिन से अंधड़ और बारिश के बाद राज्य के शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतर शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री से नीचे रहा। दिन का अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट हुई। वहीं, रात के तापमान में सबसे अधिक गिरावट अजमेर में 8.9 डिग्री तक हुुई। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 35.6 और रात का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment