नए महीने की शुरुआत, नई महंगाई के साथ : कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 42 रुपए महंगा, गरीब का 5 KG वाला छोटू सिलेंडर 11 रुपए महंगा, आज से 4 बड़े बदलाव

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 01 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की हैकॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 42 रूपए बढ़कर 3113.50 रुपए हो गई है।

वही 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इस सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल और ATF, यानी हवाई जहाज के ईंधन पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी आज से लागू हो गई है।

जनवरी से लगातार बढ़ रहे हैं दाम :-

बता दें कि साल 2026 की शुरुआत से ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है दिल्ली में जनवरी में 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये थी. फरवरी में 49 रुपये, मार्च में 115 रुपये, अप्रैल में 195. 50 रुपये और मई में प्रति सिलेंडर कीमतों में चौंका देने वाली 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी पिछले छह महीनों में बार-बार कीमतों में संशोधन के बाद, अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये हो गई है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit