लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पुष्कर पहुंचे : एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम गहलोत सहित कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत, प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्षों को निकाय चुनाव में जीत का देंगे मंत्र

फोटो  : फाइल फोटो 

अजमेर , 01 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को पुष्कर पहुंचे। राहुल गांधी पुष्कर के तिलोरा गांव में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं।

शिविर के एक सत्र में वे राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। वे 10 दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेस पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन करेंगे।

राहुल गांधी सोमवार सुबह किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांधी को हल भेंट किया। यहां से राहुल गांधी पुष्कर के लिए रवाना हो गए।

किशनगढ़ एयरपोर्ट से राहुल गांधी पुष्कर स्थित रिसॉर्ट में पहुंचे। राहुल गांधी के साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी से संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर को लेकर चर्चा की।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit