वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना के डूंगा की नांगल मामला : आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, ग्रामीण बोले - नियम विरुद्ध चल रही खान

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 01 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के डूंगा की नांगल की चतरु की ढाणी में गत महीने महिला के साथ मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी राजवीर यादव को ज्ञापन दिया गया।

इससे पहले महिलाओं सहित आजाद पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोश रैली के रूप में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की।

आजाद समाज पार्टी के सतीश इंसा ने बताया कि करीब 20 बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना शर्म की बात है। क्षेत्र में खनन माफिया के हौंसले बुलंद है। उन्होंने कहा कि ना ही तो NGT के नियमों की पालना हो रही है और ना ही दूरी की पालना हो रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई हो उग्र आंदोलन किया जाएगा

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit