फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी , 01 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पचेरी कलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लंबे समय से खाली चल रहे डॉक्टर के पद पर डॉ. दीपक कुमार मीणा ने कार्यभार संभाला है, जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने लगा है। डॉक्टर की नियुक्ति के बाद मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
डॉ. दीपक कुमार मीणा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण इकाई है। यहां सामान्य बीमारियों का उपचार, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसव संबंधी सेवाएं और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
वर्तमान में अस्पताल में कुल सात कर्मचारियों का स्टाफ कार्यरत है। इसमें एक डॉक्टर, दो नर्सिंग स्टाफ, एक फार्मासिस्ट, एक एएनएम, एक एनएचबी कर्मचारी और एक डाटा ऑपरेटर शामिल हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, डॉक्टर के अभाव में पहले मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी होती थी। अब नियमित स्वास्थ सेवाएं मिलने से स्थानीय स्तर पर ही उपचार की सुविधा उपलब्ध हो रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment