वीडियो न्यूज़ : मंडोली में ग्रामीणों का पहाड़ी पर विरोध प्रदर्शन : मंडोली में प्रस्तावित खनन पट्टे का विरोध जारी, ग्रामीण बोले - पहाड़ी पर किसी भी कीमत पर खनन मंजूर नहीं

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 01 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम मंढोली में प्रस्तावित खनन पट्टा संख्या 60 को स्वीकृति देने का मामला लगातार तुल पकड़ता जा रहा है । प्रस्तावित खनन पट्टे के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

सोमवार को मुरारी लाल यादव के नेतृत्व में ग्रामीण सार्वजनिक धर्मशाला मंडोली में एकत्रित हुए । जहां बैठक आयोजित हुई । बैठक में सभी ग्रामीणों ने एक सुर में खनन पट्टे का विरोध जताया।

बैठक के बाद ग्रामीणों ने धर्मशाला से पहाड़ी स्थित चिल्लाई माता मंदिर तक आक्रोश रैली निकाली। इस रैली में करीब 150 ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने खनन लीज निरस्त करने की मांग को करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

रैली के बाद आक्रोशित ग्रामीण चिल्लाई माता मंदिर की पहाड़ी पर पहुंचे और करीब एक किलोमीटर तक पहाड़ी की चोटी पर मानव श्रृंखला बनाकर पहाड़ी संरक्षण का संदेश दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर इस पहाड़ी क्षेत्र में खनन नहीं होने देंगे।

पर्यावरण को नुकसान :-

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंढोली की पहाड़ी पर खनन पट्टे को स्वीकृति दी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का तर्क था कि खनन गतिविधियों से धार्मिक स्थल, प्राकृतिक वातावरण और क्षेत्र की पारिस्थितिकी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसलिए खनन प्रस्ताव को तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए।

मुरारी यादव ने बताया कि जल्द ही एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आधार पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit