फोटो : फाइल फोटो
अजेम्र , 01 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि राजस्थान में जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजस्थान चुनाव नहीं करा रही है। ना ही भाजपा राजस्थान में चुनाव कराना चाहती है।
पुष्कर में चल रहे कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर पायलट कहा कि यहां 10 दिनों का शिविर लगाया जा रहा है। यहां राजस्थान के सभी जिला अध्यक्ष और दिल्ली के जिला अध्यक्ष आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ एक ऐसे वातावरण में चर्चा हो रही है कि पार्टी की विचारधारा को अधिक व्यापक बनाया जाए, जनाधार बढ़ाया जाए और नए लोगों को जोड़ा जाए।
पायलट ने कहा कि जिला अध्यक्षों को राहुल गांधी की सोच के मुताबिक एक नया प्लेटफॉर्म मिल रहा है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भारत में तमाम वर्ग परेशान हैं जिसमें युवा सर्वोपरि हैं। सरकार लगातार फेल हो रही है।
बीजेपी से कैसे लड़ा जाए :-
पायलट ने कहा कि हमने चर्चा की है कि सरकार के खिलाफ जनांदोलन करके जनता को अपने पक्ष में लाया जाए.। इस प्रक्षिक्षण का उद्देश्य ही यही है कि आखिर जनता के लिए भाजपा से कैसे लड़ा जाए ।
कमर्शियल गैस सिलेंडर में आज बढाई गई कीमत पर पायलट ने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही भाजपा ने गरीबों की जेब पर डाका डाला है। उन्होंने कहा कि इंधन सहित गैस की कीमत लगातार बढाई जा रही है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment