कोटपूतली में अवैध खनन को लेकर बवाल : धरने पर बैठे लोगों पर फायरिंग, घटना में 10 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर, जयपुर रेफर

फोटो  : फाइल फोटो 

कोटपूतली-बहरोड़, 01 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अजीतपुरा-कुजेटा गांव में अवैध खनन के विरोध को लेकर चल रहे धरने के दौरान सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब धरनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों पर कथित तौर पर खनन माफियाओं ने फायरिंग कर दी। घटना में 10 ग्रामीण घायल हो गए, जबकि तीन की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया है।

फायरिंग की घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।  घटना के बाद प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। 

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी सतवीर सिंह ने बताया कि दोपहर 11:30 बजे सूचना मिली की कोटपूतली-बहरोड़ जिले सरुंड थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुरा कुजेता में फायरिंग हो गई है। सूचना पर टीम गांव और अस्पताल पहुंची।

घटना में 10 घायल :-

फायरिंग में 10 ग्रामीण घायल हो गए। जिसमें से तीन को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। घायलों में मदन वर्मा (69), सुगनचंद (65), दशरथ (40), करिश्मा (16), महेंद्र (46), जगदीश (60) और कालू (60) शामिल हैं। वहीं विनय सिंह (26), दीपक (29) और कालू खान (65) को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है।

आबादी क्षेत्र में खनन का विरोध :-

अजीतपुरा कुजेता के नेतराम ताकड़ ने बताया- 292 दिन पहले ग्रामीणों की ओर से नेशनल लाइम स्टोन कंपनी की ओर से आबादी क्षेत्र में खनन और डीप होल ब्लास्टिंग के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरु किया। 30 मई को प्रशासन की ओर से धरने को जबरदस्ती हटा दिया गया और सामान जब्त कर लिया। ग्रामीणों ने तय किया था कि सोमवार सुबह 9 बजे से कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्ट्रट पर ज्ञापन देने के बाद धरना प्रदर्शन शुरु किया जाएगा।

पत्थर डालकर रास्ता किया बंद :-

नेतराम ताकड़ ने बताया- सुबह कोटपूतली एसडीएम योगेश सिंह देवल की ओर से ग्रामीणों को फोन आया और कहा गया कि आप अपना धरना प्रदर्शन का जब्त किया हुआ सामान ले जाओ। कलेक्ट्रट की जगह, जहां पहले धरना प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं करो। इसके बाद ग्रामीण कोटपूतली जाकर सामान लेकर आ गए। सामान लेकर गांव के पास स्थित श्मशान भूमि के पास धरना देने पहुंचे। लेकिन, खनन माफियाओं ने पहले जगह को पत्थर डालकर बंद कर दिया था।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit