कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक भारत आएंगे : अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे, जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन, वीडियो जारी कर दी जानकारी

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 01 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे । दिपके केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस प्रदर्शन में वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। दिपके ने इसकी जानकारी अपने X अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक’ पर दी है

अभिजीत दीपके ने सोमवार को कहा कि वह 6 जून को भारत लौटेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे

दीपके ने कहा,‘‘अब समय आ गया है कि हम सभी भारत के संविधान के मार्ग पर चलते हुए एकजुट हों और शांतिपूर्वक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करें अगर हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे तो उन्हें हमारी बात जरूर सुननी पड़ेगी’’

बता दे कि कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। CJP के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit