फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 02 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
दिल्ली-रींगस रेलमार्ग पर नई रेल सेवा का शुभारंभ सोमवार से शुरू हो गया है । इस अवसर पर गुड़गांव सांसद राव इन्द्र सिंह ने हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नई रेल सेवा के शुभारंभ पर नीमकाथाना रेल सेवा विस्तार संघर्ष समिति के अध्यक्ष कान्हा यादव के नेतृत्व में नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत किया गया। समिति पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने लोको पायलट का माला पहनाकर कर अभिनंदन किया तथा नई रेल सेवा शुरू होने पर खुशी व्यक्त की।
समिति अध्यक्ष कान्हा यादव ने गुड़गांव सांसद राव इन्द्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि नई रेल सेवा से यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि नीमकाथाना से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और रींगसकी तरफ यात्रा करते है । अब इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी । साथ ही समय की भी बचत होगी ।
इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा, राजेश बाकी, विक्की दलेलपुरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं रेल यात्री उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment