झुंझुनू में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर : टक्कर से एक कार सड़क से नीचे उतरकर सीधे खेत में जा घुसी, हादसे में तीन लोग गंभीर घायल

फोटो  : फाइल फोटो 

झुंझुनू, 02 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

झुंझुनू में दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा झुंझुनूं-चिड़ावा रोड पर नूनिया गोठड़ा मोड़ के पास हुआ है दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर लगते ही एक कार सड़क से नीचे उतरकर सीधे पास के खेत में जा घुसी।

मिली जानकारी के अनुसार एक क्रेटा कार चिड़ावा से झुंझुनूं की तरफ जा रही थी। कार जैसे ही नूनिया गोठड़ा मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही अर्टिगा कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही क्रेटा कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने खेत में जा गिरी। दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

​हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीर मदद के लिए दौड़े। घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची । एंबुलेंस स्टाफ ने घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार (First Aid) दिया और तुरंत चिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

ये हुए घायल :-

इस हादसे में कुलदीप पुत्र श्रीरामधारी- निवासी: दिल्ली, सुधीर (पुत्र मायादीन) - निवासी: रेवाड़ी हरियाणा और लक्ष्मण दास - निवासी: रेवाड़ी हरियाणा घायल हो गए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit