शाहपुरा में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या : नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, हत्यारों की गिरफ्तारी सहित 1 करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर , 02 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के मनोहरपुर थाना इलाके में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता औरअनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की हत्या कर दी गई। रात को करीब 9 बजे अज्ञात बदमाशों ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह उनका शव खून से लथपथ हालत में एक कबाड़ गोदाम में मिला जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

मनोहरपुर SHO सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मनोहरपुर कस्बा निवासी रामावतार असवाल उर्फ पप्पू (55) की हत्या की गई। मनोहरपुर बस स्टैंड के पास उनका कबाड़ का गोदाम है। वे सोमवार रात को गोदाम पर थे।

प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे एक व्यक्ति गोदाम पर आया था। वह धारदार हथियार से गला रेतकर भाग गया।

काफी देर तक घर नहीं आने पर परिवार वालों को चिंता हुई। जब परिवार के सदस्य गोदाम पहुंचे तो लहूलुहान रामावतार गोदाम में पड़े थे। उन्हें निम्स हॉस्पिटल ले जाकर पुलिस को सूचना दी गई। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

कबाड़ का व्यापार :-

मृतक रामवतार असवाल (52) मनोहरपुर कस्बे में कबाड़ के व्यापार से जुड़े हुए थे और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

एडिशनल एसपी रणवीर सिंह ने कहा कि चार टीमें बनाई गई हैं। हत्यारे की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश के चलते हत्या होना सामने आ रहा है। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग :-

घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने आज सुबह मनोहरपुर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग रखी। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में शाहपुरा विधायक मनीष यादव, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, भाजपा नेता उपेन यादव, दिगराज सिंह, प्रवीण व्यास, महेंद्र चौधरी और राजेश जांगिड़ सहित कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit