फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 02 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में भूदोली रोड पर भावरिया की ढाणी के पास एक निजी अस्पताल मालिक पर नदी क्षेत्र में अतिक्रमण के आरोप लगे है । इसको लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने उपखंड अधिकारी राजवीर यादव को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है ।
ज्ञापन में बताया कि बारिश के मौसम में इस नदी में गांवडी के पर्वतों से पानी आता है और रानासर बांध में पानी जाता है । लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अतिक्रमण को रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्हें मारने की धमकियां दी गई ।
स्थानीय निवासी किशन लाल कुमावत और रतन सैनी ने बताया कि शुक्रवार को मामले में उनोने नगर पालिका इओ को ज्ञापन दिया था, लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही की गई । जिसके बाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है ।
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद क्षेत्र में नदी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है और जिम्मेदार लोग मौन है । जब नदी - नाले ही नही रहेंगे तो बारिश का पानी घरों में जाएगा ।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द अतिक्रमण नही हटाया गया तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment