फोटो : फाइल फोटो
जयपुर , 02 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोप अगले 24 घंटे में शुरू होगा । जिसका असर 3 से 4 जून को बीकानेर, शेखावाटी, अजमेर, जयपुर, उदयपुर और कोटा के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है ।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले 2-3 दिनों से लगातार चल रहे आंधी-बारिश के असर से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। ज़्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ज़्यादातर इलाकों में रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
पश्चिमी विक्षोप के असर से दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी भागों में तेज आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश हुई है। आज दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज, तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।
उन्होंने कहा कि नए पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय होने से 3-4 जून को बीकानेर, शेखावाटी, अजमेर, जयपुर, उदयपुर और कोटा के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। 5-7 जून को भी कुछ इलाकों में आंधी और बारिश हो सकती है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment