फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना , 02 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
एनटीए द्वारा नीट की दुबारा एग्जाम 21 जून को आयोजित की जाएगी । जिसके लिए अब 18 दिन का समय शेष रह गया है । ऐसे हमे हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़ ऐप की टीम बच्चों से एग्जाम को लेकर विचार जानने नीमकाथाना के विभिन्न कोचिंग सेंटर्स पहुंची ।
सेंटर्स पर हमने बच्चों से बात की । जिस पर बच्चों ने भी खुलकर अपने विचार रखे । जहां कई बच्चे एग्जाम रद्द होने से निराश थे तो कई बच्चे इसे एक तरह से अवसर के रूप ले रहे है । बच्चो का मानना है कि जो गलतियाँ यां कमियां 3 मई को रह गई थी उसे 21 जून को दूरकरने का प्रयास करेंगे ।
रद्द हुई थी एग्जाम :-
बता दे कि पेपर लीक और 'गेस पेपर' विवाद के आरोपों के चलते एनटीए ने 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है। इस परीक्षा में धांधली की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई है। वही दुबारा एग्जाम के लिए 21 जून की तारीख निश्चित की है ।
दबाव या अवसर :-
जब हमने बच्चो से पूछा कि क्या आप रि नीट एग्जाम को लेकर दबाव महसूस कर रहे है । इस पर बच्चो ने कहा कि एग्जाम रद्द होने के शुरुआती दिनों में थोडा नर्वस महसूस कर रहे थे हालंकि फिर हमने इसे एक अवसर के रूप में ले लिया है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment