पति के सुसाइड मामले में पत्नी गिरफ्तार : पत्नी का प्रेमी पहले ही गिरफ्तार हो चूका, पत्नी ने पीहर जाने के बाद कहा था- मैं वापस नहीं आऊंगी

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 02 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने युवक के सुसाइड के मामले में पत्नी को गिरफ्तार किया है। पत्नी का प्रेमी पहले ही पकड़ा जा चुका था। पत्नी से परेशान होकर ही युवक ने सुसाइड किया था। पत्नी के अवैध संबंध पति विकास सहन नहीं कर पाया जिससे आहत होकर उसने सुसाइड किया।

SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि आरोपी पूजा उर्फ मीनू(30) पत्नी विकास कुमार निवासी लोसल को गिरफ्तार किया है। 11 मार्च 2026 को फूलचंद कुमावत ने केस दर्ज करवाते हुए बताया था कि उनके बेटे विकास का विवाह 27 जनवरी 2015 को लोसल की रहने वाली पूजा के साथ हुआ था। पूजा की बहन प्रियंका की शादी भी पड़ोस में रहने वाले अनुराग से हुई थी।

अनुराग ने पालवास के रहने वाले मनोज पुत्र रामप्रसाद को अपना धर्म भाई बना रखा था। मनोज काफी बार अनुराग के पास आता-जाता रहता था। मनोज कई बार अनुराग और विकास के साथ उनके ससुराल भी आता-जाता था। इसके चलते उसकी पूजा और प्रियंका से भी पहचान हो गई थी।

मनोज ने बात करने के लिए पूजा को एक मोबाइल भी दिया था। जब विकास और उसके परिवार को इस बारे में पता चला तो उन्होंने मोबाइल को तोड़ दिया। इसके बाद भी मनोज ने पूजा को चार-पांच बार नया मोबाइल दिलवाया। मनोज ने पूजा को शादी करने का भी आश्वासन दे रखा था। इस बात को लेकर पूजा और मनोज विकास से रंजिश रखने लगे।

परिवार ने भी समझाया था :-

विकास के परिवार ने भी कई बार मनोज के घर जाकर समझाइश की, लेकिन वह नहीं माना। मनोज मिलने के बहाने अनुराग के घर पर आता था। वहां पर पूजा को भी बुला लेता था। इस बारे विकास की मां ने मनोज को कहा कि पूजा और उसके बच्चों को तू रख ले तब मनोज ने कहा कि उसके बच्चे कहां जाएंगे।

झूठा मामला दर्ज करवाया :-

मनोज ने विकास पर गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस थाने में गिरफ्तार करवा दिया। लेकिन जांच में मामला झूठा पाया गया। विकास को छोड़ दिया गया। इसके बाद मनोज ने विकास को धमकी दी कि तुम मेरे और पूजा के बीच में आए तो जान से मार दूंगा।

6 मार्च को पूजा अपने पीहर चली गई। उसने कहा कि मैं वापस नहीं आऊंगी और मनोज के साथ रहूंगी। परेशान होकर 10 मार्च को शाम 5 बजे विकास ने सुसाइड कर लिया। विकास के पिता ने मनोज और विकास की पत्नी पूजा के संबंधों से परेशान होकर विकास के सुसाइड करने का मामला दर्ज करवाया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit