फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 03 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय आस्था जन कल्याण सेवा समिति ने राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पशुपालन विभाग को 105 परिंडे भेंट किए। परिंडों को विभिन्न पशु पालन विभाग के केंद्रों पर लगाया जाएगा ताकि पक्षियों को गर्मी के मौसम में पानी मिल सके।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. आर.ए. बॉयला ने बताया कि अभियान के तहत संस्था अध्यक्ष जुगल किशोर से सहयोग का आग्रह किया गया था, जिस पर समिति ने 105 परिंडे उपलब्ध कराए। विभाग द्वारा इन्हें 35 सेक्टरों में स्थापित किया जाएगा तथा संबंधित कार्मिकों को प्रतिदिन इनमें पानी भरने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संस्था अध्यक्ष जुगल किशोर ने कहा कि जल संरक्षण के साथ-साथ पशु-पक्षियों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज की है। गर्मी के दिनों में पानी की कमी के कारण बड़ी संख्या में पक्षियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में परिंडे लगाना एक मानवीय पहल है।
बता दे कि आस्था जन कल्याण सेवा समिति पिछले कई वर्षों से मानसून सत्र में सरकारी संस्थानों में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण तथा पक्षियों के लिए परिंडे उपलब्ध कराने जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। अभियान के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश भी दिया जा रहा है।
इस दौरान हंसराज किलानियाँ, इंद्राज योगी, मनीष टांक सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment