फोटो : फाइल फोटो
बेंगलुरु , 03 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
डीके शिवकुमार ने बुधवार को बेंगलुरु के लोक भवन में भारत के संविधान की एक कॉपी लेकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बने है । उन्हें 30 मई को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था।
इस दौरान 12 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं। जी परमेश्वर ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ ली।
के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल , रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियांक खरगे, यू.टी. खादर, ईश्वर खंड्रे, यतींद्र सिद्धारमैया, बिरथी सुरेश और डॉ. शरण प्रकाश पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली।
बता दे कि शिवकुमार, सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे। सिद्धारमैया ने 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे। शेष कार्यकाल के लिए शिवकुमार राज्य की कमान संभालेंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment