फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 03 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना क्षेत्र के डाबला रेलवे स्टेशन पर बुधवार को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा हो गया । एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए । हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ।
डाबला थानाधिकारी मनोज कुमार भाटीवाड़ ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी मिली थी कि डाबला रेलवे स्टेशन के सामने डीएफसी रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को जीलो अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
मृतक की शिनाख्त :-
शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान नीमकाथाना निवासी उमेश अग्रवाल के रूप में हुई। शिनाख्त के बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। वही मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
थानाधिकारी ने बताया कि मृतक उमेश अग्रवाल घटना से एक दिन पहले कहीं जाने के लिए घर से निकले थे। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment