फोटो : फाइल फोटो
धौलपुर, 03 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत रतनपुर के कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मनरेगा योजना के तहत मस्टरोल जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी की कार्रवाई के बाद सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार एक परिवादी ने धौलपुर एसीबी चौकी में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में कहा था कि ग्राम पंचायत रतनपुर में कार्यरत कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार मनरेगा से संबंधित मस्टरोल जारी करने के लिए 26 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने गोपनीय सत्यापन कराया।
रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई :-
जांच के दौरान 25 हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।
धौलपुर एसीबी चौकी के पुलिस उप अधीक्षक ज्ञानचंद के नेतृत्व में गठित टीम ने भूतेश्वर मंदिर के पास जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने परिवादी से 25 हजार रुपए लिए, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की राशि आरोपी की पैंट की जेब से बरामद की गई। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment