ज्यूस सेंटर पर बालश्रम की कार्रवाई : 2 नाबालिग लड़कों से 13-14 घंटे करवाते थे काम, कस्तूरबा सेवा संस्थान में करवाया दाखिल

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 03 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा बालश्रम के खिलाफ चलाए जा रहे उमंग-7 अभियान के तहत बुधवार को सीकर के फतेहपुर कस्बे में बालश्रम की कार्रवाई की गईफतेहपुर में एक ज्यूस सेंटर पर कार्रवाई करके दो नाबालिग लड़कों को मुक्त करवाया गया।

अब ज्यूस केंद्र संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। वहीं दोनों नाबालिग लड़कों को सीकर के कस्तूरबा सेवा संस्थान में दाखिल करवाया गया है। इस कार्रवाई में सीकर पुलिस,जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस,चाइल्डलाइन,गायत्री सेवा संस्थान की जॉइंट की टीम शामिल रही।

फील्ड को-ऑर्डिनेटर अभिषेक बगड़िया ने बताया कि ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली की सीकर के फतेहपुर कस्बे में श्री लक्ष्मीनाथ ज्यूस सेंटर पर दो नाबालिग लड़कों से काम करवाया जा रहा है। राजस्थान पुलिस के अभियान उमंग 7 के तहत टीम का गठन करके ज्यूस सेंटर पर छापामारी की गई।

13 से 14 घंटे तक काम :-
इस दौरान वहां पर 16-16 साल के दो नाबालिग लड़के काम करते हुए मिले। दोनों से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उनसे यहां पर रोजाना 13 से 14 घंटे तक काम करवाया जाता था। बदले में उन्हें इतने ही पैसे दिए जाते जिससे कि वह दो टाइम का खाना खा सके। ऐसे में दोनों को बालश्रम से मुक्त करवाकर कस्तूरबा सेवा संस्थान में दाखिल करवाया गया। 

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू :-
जानकारी मिली की पिछले करीब दो-तीन महीनों से नाबालिग लड़कों से यहां पर काम करवाया जा रहा था। फिलहाल ज्यूस केंद्र के मालिक सुरेश कुमार के खिलाफ जेजे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में फतेहपुर कोतवाली पुलिस थाने के ASI सलीम, कॉन्स्टेबल रामनिवास, नरेश कुमार सैनी, राकेश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में सीकर पुलिस, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस, चाइल्डलाइन, गायत्री सेवा संस्थान की जॉइंट टीम शामिल रही।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit