फोटो : फाइल फोटो
बीकानेर , 04 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि डामर की कीमत ढाई गुना तक बढ़ने से नई सड़कों के प्रोजेक्ट ठहर से गए हैं। पेच वर्क भी उन्हीं सड़कों का होगा, जो अधिक खराब और अधिकारी जरूरी समझेंगे।
नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री खर्रा ने कहा अंतरराष्ट्रीय समस्या के कारण डामर की कीमत ढाई गुणा से अधिक बढ़ चुकी है। ऐसे में सभी सड़कों का पेचवर्क कार्य नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बहुत जरुरी हो तो सड़कों का पेचवर्क कार्य करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर जो समस्या उत्पन्न हुई है। उसका समाधान भारत, राजस्थान और बीकानेर में संभव नहीं है। अधिकांश बिटुमिन विदेशों से आयात होता है। बिटुमिन की आवक कम होने से प्रदेश में सड़कें लंबित पड़ी है।
युवक ने कहा बीडीए में भ्रष्टाचार :-
दरसल सर्किट हाउस में मंत्री झाबर सिंह खर्रा आमजन से उनकी समस्याओं से संबंधित पत्र और ज्ञापन प्राप्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये बात कही । उसी समय एक फरियादी अपनी मांग लेकर मंत्री के समक्ष पहुंचा और कहा कि बीडीए में उनका जायज काम भी नहीं हो रहा है। पत्रावलि भी गुम कर दी गई। पट्टा नहीं बन पा रहा है।
इस दौरान फरियादी गोपाल ने आरोप लगाया कि बीडीए में काम के बदले पैसे मांगे जा रहे हैं। इस पर फरियादी और मंत्री में बहस हो गई। पास बैठे विधायक जेठानन्द व्यास ने स्थिति संभाली और फरियादी को काम होने का आश्वासन दिया। इस दौरान एकबारगी माहौल गर्मा गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment