सीकर में रन फॉर एनवायरनमेंट का आयोजन : दौड़ में पूर्व सांसद - कलेक्टर और एसपी भी दौड़े, पूर्व सांसद सरस्वती बोले - लोगों को जागरूक करें

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 04 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर में आज पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले रन फॉर एनवायरनमेंट का आयोजन किया गया। दौड़ को सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती,कलेक्टर आशीष मोदी,एसपी प्रवीण नायक नूनावत, दांतारामगढ़ विधायक प्रत्याशी गजानंद कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती खुद भी एसपी और कलेक्टर भी लोगों के साथ दौड़ते नजर आए

रन फॉर एनवायरमेंट की शुरुआत शहर के सिल्वर जुबली रोड स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड से हुई। जो कल्याण सर्किल,तापड़िया बगीची,जाट बाजार,महामंदिर रोड होते हुए रामलीला मैदान जाकर सम्पन्न हुई ।

टी-शर्ट -कैप का वितरण:-

रन फॉर एनवायरमेंट में शामिल होने वाले लोगों को टी-शर्ट,कैप का वितरण किया गया। दौड़ का आयोजन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन के द्वारा किया गया।

सीकर से पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि कल 5 जून को पर्यावरण दिवस है। इससे पहले आमजन को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पर्यावरण जागरूकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहरवासियों ने बड़ी सहभागिता की।

सरस्वती ने कहा कि यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण के प्रति खुद के परिवार और दूसरे लोगों को भी जागरूक करें। वर्तमान में लगातार बढ़ते जा रहे प्रदूषण को रोकने के लिए पेड़ लगाना, जल संरक्षण जैसे काम हमें कर्त्यव्य की तरह करने चाहिए। तभी हमारा पर्यावरण शुद्ध होगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit