अनु मीणा सुसाइड केस में पति गौतम मीणा गिरफ्तार : वृंदावन में बाबा के आश्रम में छिपा था गौतम मीणा, 21 दिन बाद हुआ गिरफ्तार, मारपीट और दुर्व्यवहार स्वीकार किया

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 04 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजधानी जयपुर में चर्चित अनु मीणा आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतका के पति गौतम मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गौतम मीणा को मानसरोवर थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी जयपुर से टोंक-अजमेर फिर नागौर और अंत में वृंदावन चला गया था। वहां पर अपने गुरु जी के आश्रम में रह रहा था। फरारी के दौरान अजमेर से ही आरोपी ने वीडियो बनाया था, जो कि वायरल हुआ था।

21 दिन बाद हुई गिरफ्तारी :-
अनु मीणा के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के 21 दिन बाद यह गिरफ्तारी हुई है। आरोपी गौतम मीणा राजस्थान सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर काम कर रहा है। मामले की जांच कर रहे मानसरोवर एसीपी आदित्य काकड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम पिछले कई दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि गौतम मीणा की गिरफ्तारी के लिए पिछले 15 दिनों से लगातार पुलिस टीमें काम कर रही थीं। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी गौतम मीणा ने पत्नी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किए जाने की घटनाओं को स्वीकार किया है। हालांकि पुलिस अभी उससे विस्तृत पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बच्चों ने भी गंभीर आरोप लगाए थे :-
अनु मीणा सुसाइड केस से संबंधित सभी परिवार मेंबर सहित रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर लिए गए थे। घर में लगे CCTV फुटेज में भी वह अपनी पत्नी अनु मीणा से मारपीट करते दिखा था। इसके साथ ही दोनों बच्चों ने भी अपने बयानों में पिता गौतम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनु मीणा के साथ शराब पीकर आए दिन मारपीट करना। नौकरानी के साथ पत्नी अनु मीणा के पकड़ने के बाद और ज्यादा मेंटली-फिजिकल टॉर्चर बढ़ने का भी आरोप है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit