भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की : राजस्थान से सतीश पुनिया और अलका गुर्जर को बनाया उम्मीदवार, 18 जून को तीन सीटों पर वोटिंग होगी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 04 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। सतीश पूनिया वर्तमान में हरियाणा प्रभारी और अलका गुर्जर राष्ट्रीय सचिव हैं।

बता दे कि राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। तीन सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे घोषित होंगे। विधायकों की संख्या के गणित के हिसाब से बीजेपी दो सीटों पर ही चुनाव जीत सकती है।

Image

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का 21 जून को कार्यकाल पूरा हो रहा है, इस कारण तीन सीट खाली हो रही है।

ये है जीत का गणित :-

मौजूदा संख्या बल के हिसाब से बीजेपी को दो और कांग्रेस को एक सीट मिल रही है। एक सीट पर जीत के लिए 51 विधायक चाहिए। बीजेपी के दो राज्यसभा सीटें जीतने के ही समीकरण हैं। तीसरी सीट के लिए बीजेपी को 35 दूसरे दलों के विधायकों के वोट चाहिए।

जो मौजूदा राजनीतिक हालात में लगभग असंभव है। आरएलडी बीजेपी के साथ है, बीजेपी अगर आठ निर्दलीयों, 2 बसपा, 4 बीटीपी के वोट भी लेने में कामयाब रहती है तो भी तीसरे उम्मीदवार के लिए 20 विधायकों के वोट कम पड़ेंगे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit