श्रीमाधोपुर में मौसम ने ली अचानक करवट: चली धूलभरी आंधी चली, सड़कों पर छाया धूल का गुबार, बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

फोटो  : फाइल फोटो 

श्रीमाधोपुर , 04 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

मौसम ने गुरुवार शाम को श्रीमाधोपुर क्षेत्र में अचानक करवट ली। शाम करीब 5:30 बजे तेज धूलभरी आंधी का दौर शुरू हुआ। शाम करीब सवा 6 बजे हल्की बारिश हुई। इस मौसमी बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हो।

बता दे कि दिनभर शहर में तेज धूप और उमस के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि, शाम को आंधी और बारिश के बाद तापमान मेंगिरावट दर्ज की गई।

धूल का गुबार :-

तेज आंधी से सड़कों पर धूल का गुबार छा गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन हल्की बारिश शुरू होते ही अंधकार दूर हो गया और वातावरण खुशनुमा हो गया।

मौसम में आए इस बदलाव से किसानों और आमजन को भी राहत मिली है। तापमान में गिरावट के कारण देर शाम तक वातावरण में ठंडक बनी रही और मौसम सुहावना रहा।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit