कांग्रेस ने नीरज डांगी पर फिर जताया विश्वास : कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी नीरज डांगी आज दाखिल करेंगे नामांकन, जुली सहित कांग्रेस नेता रहेंगे मौजूद

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 05 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है। जिसके के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार शाम को अपने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की । वही देर रात इंडियन नेशनल कांग्रेस ने भी अपने एक उम्मीदवार के नाम ई घोषणा कर दी ।

कांग्रेस ने नीरज डांगी को फिर से उम्मीदवार बनाया है । नीरज डांगी को उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने दलित प्रतिनिधित्व और संसदीय अनुभव पर भरोसा जताया है। नीरज डांगी आज विधानसभा में नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

बता दे कि राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटें वर्तमान सांसद राजेंद्र गहलोत, रवनीत सिंह बिट्टू और नीरज डांगी का कार्यकाल 20 जून को समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही है।

कांग्रेस उम्मीदवार नीरज डांगी (56 वर्ष) नीरज डांगी, मेघवाल (अनुसूचित जाति) समाज से आते हैं। पाली जिले से जुड़े नीरज डांगी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं। वे प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और संगठनात्मक कार्यों के साथ जनहित के मुद्दों पर भी सक्रिय रहे हैं।

नीरज डांगी पूर्व सीएम अशोक गहलोत के नजदीकी माने जाते हैं। वर्ष 2020 में वे पहली बार राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। राजनीतिक हलकों में उनके पुनः चयन के पीछे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भरोसे को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit