वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : ADM ने की पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी की अपील, सामोता बोली - पेड़ पौधे ही धरती मां का श्रृंगार

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 05 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला खेल स्टेडियम में छायादार पेड़ों के पौधे लगाए गए । कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया । कार्यक्रम में नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, रेंजर, भाजपा नेता प्रमोद बाजोर, भाजपा नेत्री वीरांगना कविता सामोता सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख और उपखंड अधिकारी राजवीर यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद उन्होंने स्टेडियम में पौधारोपण किया।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इसके संरक्षण में सभी की भागीदारी की अपील की । उन्होंने कहा कि हम देख पा रहे है कि आजकल तापमान 50 डिग्री के आसपास पहंच रहा है । तापमान हर वर्ष करीब 2 डिग्री बढ़ रहा है , जो चिंता का विषय है । इसलिए वृक्षारोपण से ही इस पर अंकुश लगाया जा सकता है ।

वीरांगना सामोता ने पेड़ पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील की । उन्होंने कहा कि जब पेड़ लगेंगे तब ही चारों तरफ हरियाली होगी और पारिस्थितिकी तंत्र भी संतुलित रहेगा । सामोता ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जिससे की धरती मां का श्रृंगार हो और वह सुंदर नजर आए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit