फोटो : फाइल फोटो
चेन्नई , 05 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद के. अन्नामलाई ने तमिलनाडु में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आज हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
बता दे कि अन्नामलाई ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद वह अमित शाह और दूसरे बड़े नेताओं से भी मिले थे। दावा है कि शाह ने अन्नामलाई को मनाने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में शुक्रवार को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।
भाजपा या तमिल :-
इस्तीफ़ा देने के बाद, के. अन्नामलाई ने कहा कि मेरे लिए यह तय करना बहुत मुश्किल था कि मैं भाजपा का सदस्य हूँ या तमिल। मैंने 4 दिसंबर 2025 को पार्टी को बताया कि मैं इस्तीफ़ा देने जा रहा हूँ। पार्टी ने मुझसे कहा कि पहले चुनाव पूरे कर लूँ और फिर जाऊँ।
आईपीएस अधिकारी रहे :-
अन्नामलाई कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी रहे हैं। नौकरी छोड़कर 2020 में भाजपा से जुड़े। पार्टी ने पहले उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष और फिर अध्यक्ष बनाया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में BJP की बड़ी हार के बाद अन्नामलाई के नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की अटकलें तेज हो गई थीं, जहां पार्टी AIADMK के साथ गठबंधन में 27 सीटों पर चुनाव लड़कर केवल 3 प्रतिशत वोट शेयर ही हासिल कर पाई थी।
पार्टी को किया मजबूत :-
अन्नामलाई ने तमिलनाडु में बीजेपी को काफी मज़बूत किया। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी के वोट शेयर को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 11 प्रतिशत तक पहुंचाया। हालांकि, बीजेपी एक भी संसदीय सीट नहीं जीत सकी।
इस वजह से और AIADMK के साथ उनके खराब रिश्तों के कारण, 2025 में उन्हें हटाकर नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment