वीडियो न्यूज़ : सीएम भजनलाल शर्मा से मिला नन्हा दिलखुश : दिलखुश विश्नोई की मासूमियत और आत्मविश्वास ने जीता सबका दिल, CM ने दिलवाई टॉफी, डायरी पर दिया ऑटोग्राफ

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 05 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है और अब समय आ गया है कि हम उसे उसका हक लौटाएं। उन्होंने प्रदेशवासियों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की है कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। मुख्यमंत्री कांस्टीट्यूशन क्लब में पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

बच्चा पहुंचा सीएम के पास :-

कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद थे, तब दर्शक दीर्घा में बैठा एक बालक दिलखुश बिश्नोई अचानक अपनी सीट से उठा। उसके मन में मुख्यमंत्री से मिलने की तीव्र इच्छा थी। बिना किसी हिचकिचाहट, संकोच या डर के, यह छोटा बच्चा बेहद निर्भीक होकर और अपने कदमों में गजब का आत्मविश्वास लिए सीधे मुख्य मंच की सीढ़ियों की तरफ बढ़ने लगा।

वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर जैसे ही इस छोटे बच्चे पर पड़ी, वे नियमों के मुताबिक उसे रोकने के लिए आगे बढ़े। लेकिन जैसे ही उन्होंने दिलखुश के चेहरे की मासूमियत, उसकी आंखों की चमक और बिना किसी झिझक के आगे बढ़ने के गजब के हौसले को देखा, तो सुरक्षा में लगे कड़क अधिकारी भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए। बच्चे के इस सकारात्मक रवैये को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उसे बीच में टोकने या रोकने के बजाय बेहद सहृदयता दिखाई और उसे आगे जाने का सुरक्षित रास्ता दे दिया।

सीएम ने बच्चे को लगाया गले :-

जैसे ही दिलखुश बिश्नोई अनायास और बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नजदीक पहुंचा, मुख्यमंत्री ने उसे अपने सामने देखा। अचानक एक छोटे बच्चे को अपने पास खड़ा देख मुख्यमंत्री बिल्कुल भी असहज नहीं हुए, बल्कि उनके चेहरे पर एक आत्मीय मुस्कान आ गई। मुख्यमंत्री ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल को पूरी तरह किनारे रख दिया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे बढ़कर दिलखुश को बेहद लाड-प्यार से अपने गले से लगा लिया। मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति यह सहज, सरल और वात्सल्य से भरा व्यवहार देखकर कार्यक्रम में उपस्थित तमाम अतिथि, अधिकारी और दर्शक दीर्घा में बैठे सैकड़ों लोग तालियां बजाने लगे। वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर इस खूबसूरत दृश्य को देखकर एक अलग ही खुशी और संतोष का भाव साफ तैरने लगा था।

CM ने दिलवाई टॉफी, डायरी पर दिया ऑटोग्राफ :-

मंच पर बिठाने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बच्चे से उसका नाम पूछा और उसके बारे में जानकारी ली। बच्चे ने भी बिना किसी घबराहट के मुख्यमंत्री के हर सवाल का जवाब दिया।

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां तैनात अपने स्टाफ को निर्देश देकर दिलखुश के लिए टॉफी मंगवाई। इतना ही नहीं, बालक दिलखुश की इच्छा का मान रखते हुए मुख्यमंत्री ने एक डायरी और कागज पर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने हस्ताक्षर किए और एक बेहद प्रेरणादायक संदेश भी लिखकर दिया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit