फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 05 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीमकाथाना कपिल जिला अस्पताल में पुष्पदार पौधे भेंट किए गए । ये पौधे श्री मेटालाइक्स प्राइवेट लिमिटेड की और से भेंट किए गए । इनमे डबल चांदनी, क्लॉटन, इकजोरा और मोगनी के पौधे शामिल रहे ।
श्री मेटालाइक्स प्राइवेट लिमिटेड के तेजपाल भास्कर ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीमकाथाना कपिल जिला अस्पताल में सुगन्धित पुष्पदार पौधे भेंट किए है। जिला अस्पताल में सुगन्धित पुष्पदार पौधे भेंट करने का उद्देश्य यह है कि अस्पताल में आने वाले मरीजो और उनके परिजनों को ये पौधे सकारात्मकता प्रदान करे । जिससे आधी बीमारी तो वैसे ही चली जाती है ।
उन्होंने बताया कि मेटालाइक्स का प्रयास है कि अस्पताल परिसर में जगह जगह सुगन्धित पुष्पदार पौधे लगाए जाए । ताकि यहाँ आने वाले मरीजो और उनके परिजनों को सकारात्मकता का आभास हो । आज अस्पताल को 5 पौधे भेंट किए गए है । जल्द ही और फौधे भेंट किए जायेंगे ।
तेजपाल ने बताया कि हम सबको पर्यावरण के संरक्षण में भागीदारी निभानी चाहिए । कम्पनी की तरफ से नीमकाथाना क्षेत्र में और जगहों पर भी बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जाएगा। जिससे हमें स्वच्छ आक्सीजन मिल सके और वातावरण भी सुद्ध रहे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment